शनिवार, 17 जनवरी 2026
सांवलिया जी भंडार से प्रथम चरण में 10 करोड़ 25 लाख रुपये की दानराशि प्राप्त
चित्तौड़गढ़, 17 जनवरी 2026। कैलाश चंद्र सेरसिया
माघ मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी, आज शनिवार (विक्रम संवत् 2082) को खोली गई श्री सांवलिया सेठ की भंडार दानपेटी से अथाह दानराशि प्राप्त हुई है। भंडार से निकली दानराशि की प्रथम चरण की गणना में कुल 10 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई।
मंदिर प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि शेष दानराशि की गणना 19 जनवरी 2026 को द्वितीय चरण में की जाएगी।
इस अवसर पर सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष जानकी दास वैष्णव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम सहित मंदिर मंडल के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
!doctype>


